Search

October 13, 2026 12:34 am

युवा आक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस को किया गया जब्त

आक्रोशित कार्यकर्ता धरने पर बैठे

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार दिनांक 23/08/2024 को रांची में भाजयुमो के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में भाग लेने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता से भरी बस को महेशपुर थाने में रोक कर जब्त कर लिया गया है। मामले की जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने सोशल मीडिया पर देते हुए इस कार्यवाही को हेमंत सरकार का निर्देश बताया है। आक्रोशित भाजयुमो के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं । जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है अभी थोड़ी देर पहले इसी कार्यक्रम में शामिल होने रांची जा रहे कार्यकर्त्ताओं से भरी बस को प्रशासन ने रोककर महेशपुर थाने में जब्त कर लिया है। हेमंत सरकार के इशारे पर प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा कार्यकर्त्ता महेशपुर थाना के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!