प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत महिलाओं अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति वर्ग के 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिए जाने हेतु दिनांक 20 फरवरी से 22 फरवरी तक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर अहर्ता रखने वाले वंचित लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु पंचायत स्तरीय प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि की बैठक प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा श्रीमान मरांडी द्वारा आयोजित की गई। इस इस शिविर का सफल आयोजन हेतु सभी उपस्थित कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए बताया गया कि शिविर के आयोजन में शत प्रतिशत वंचित लाभुकों को अच्छादित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश देते हुए बताया गया कि शिविर का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी इस सिविर में आवेदक से मतदाता फोटो पहचान पत्र आधार कार्ड बैंक पासबुक की छाया प्रति प्राप्त कर प्रतिदिन आवेदन पत्र जमा करने को कहा गया।साथ ही इस कार्य में पंचायत स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका बूथ लेवल ऑफिसर मुखिया पंचायत समिति के सदस्य वार्ड सदस्य का सहयोग भी सहयोग लेने को कहा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पुनः बताया गया कि यदि किसी लाभुकों के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है तो ऐसी स्थिति में जाति प्रमाण पत्र बनने के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र के पावती रसीद के साथ पेंशन आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा। सभी प्राप्त आवेदनों को पंजीकृत करते हुए पोर्टल पर प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया।





