Search

May 1, 2026 9:33 am

चंदा वसूली के नाम पर वाहन चालक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

फुटबॉल खेल के नाम पर चंदा मांगने का विवाद, वाहन चालक को पीटा गया

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघाटी गांव के पास विगत 22 अगस्त की देर शाम चंदा वसूली के नाम पर चालक के साथ हुई गाली गलौज व मारपीट को लेकर वाहन चालक ने एक व्यक्ति सहित अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज की है। थाने में दिए गए आवेदन में वादी वाहन चालक हाथीमारा गांव निवासी नकुल राय ने उल्लेख किया है कि विगत 22 अगस्त की देर शाम को अपने घर हाथीमारा से हाईवा लेकर कोयला ड्यूटी के लिए डूमरघाटी होते हुए कोल माईन्स अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान गांव के हेमलाल हेम्ब्रम ने कई लोगों के साथ वाहन को रोक कर फुटबॉल खेल के नाम पर चंदा मांगने लगा। इसी बात को लेकर वाहन चालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जिससे वाहन चालक नकुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। वादी के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!