स्वराज सिंह
पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव के मजार में लगा वार्षिक कव्वाली मेला देखने आए व्यक्ति की मंगलवार को बाइक चोरी हो गई। बाइक मालिक पश्चिम बंगाल के पाईकड़ थाना क्षेत्र के एदराकपुर निवासी आसाद शेख ने मालपहाड़ी ओपी में लिखित आवेदन थाना में देकर बताया कि अपने ससुराल ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा पर वार्षिक कव्वाली मेला देखने के लिए अपनी बाइक से आया था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डब्लुवी 46 ई 0460, रंग लाल हिरो ग्लेमर कंपनी का बाइक है। बाइक को मजार के पास सड़क पर लगाकर मेला घूमने के लिए चला गया तभी कोई बाइक चुरा ले गया। जब उसने बाहर आकर देखा तो वहां से बाइक गायब थी। मौके से बाइक गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले उसने बाइक को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार को आसाद ने ओपी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार शाह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।





