Search

February 18, 2026 11:22 am

गणतंत्र दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का उत्सव, समाहरणालय परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता

पाकुड़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से जुड़ी थीम पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रतियोगिता को कक्षा के अनुसार चार वर्गों—नर्सरी से कक्षा 1, कक्षा 2 से 4, कक्षा 5 से 8 तथा कक्षा 9 एवं उससे ऊपर—में विभाजित किया गया। प्रत्येक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने विजेता बच्चों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उपायुक्त ने बच्चों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी अंशु कला केंद्र को सौंपी गई थी, जिसने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सराहनीय ढंग से संपन्न कराया। आयोजन के दौरान बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

img 20260127 wa00711091416591101821110
img 20260127 wa00732024713444871285452

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर