मोंगलाबांध मैं बहुप्राचीन प्रतिमा स्थापित कर चैती काली पूजा
प्रखंड के मोंगलाबान्ध ग्राम स्थित बहुप्राचीन काली मंदिर में माँ काली की प्रतिमा स्थापित कर चैती काली पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया । पंडित प्रभाकर ठाकुर की देखरेख में सोमवार की मध्यरात्रि को पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ और मंगलवार को दर्जनों पाठे की बली के साथ पूजा का समापन हुआ । पूजा में माँ काली की सार्वजनिक प्रतिमा के अलावे मुरादे पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा अन्य और दो निजी प्रतिमा स्थापित की गयी थी । इस मंदिर में लोगो की आस्था अदभुत है, मान्यता है कि यहाँ जो कोई भी श्रद्धालु आस्था व विश्वास के साथ पूजा अर्पित करते हैं और मन्नते माँगते है माँ काली उनकी मुराद आवश्य पूरी करती है । इस कारण हर वर्ष यहाँ पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते जाती है । इस मंदिर में 50 वर्षो से हर वर्ष पूजा होते आ रही है । मन्नत पूरा होने पर श्रद्धालु पाठे की बली चढ़ाते हैं । यहाँ मन्दिर की नियमित देखरेख एवं नित्य पूजा स्थानीय पुजारी करते हैं । मंगलवार को माँ काली की पूजा के पश्चात आरती वंदना कर प्रसाद वितरण की गयी । मंदिर कमिटि के अध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश पाल, लखींद्र पाल, चंदन वर्मा, मधुसूदन वर्मा, सनातन पाल आदि ने सक्रिय रूप से पूजा का आयोजन में भाग लिया ।






