Search

May 4, 2026 9:14 am

चतरा के डीएसपी केदार राम ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी भोला सिंह ने डीएसपी केदार राम को दिलाई सदस्यता की स्पथ

सेवानिवृत डीएसपी केदारनाथ राम भाजपा से चतरा विधान सभा से चुनाव लड़ने की तैयारी

बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

चतरा : चतरा के चर्चित डीएसपी सेवानिवृत केदारनाथ राम ने भाजपा का दामन थाम लिया है ।भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवा निवृत डीएसपी केदार राम ने भाजपा का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि चतरा में पूर्व पदस्थापित डीएसपी चतरा मुख्यालय से सेवानिवृत होने के बाद से ही केदारनाथ राम ने समाज सेवा का मन बना लिया था और आज उन्होंने भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी भोला सिंह के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ने उन्हें अंग वस्त्र देकर और पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर पार्टी में उनका स्वागत किया है। मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास भी मौजूद थे। इधर भाजपा के दामन थामते हीं श्री राम के बारे में चतरा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडने की तैयारी को लेकर चर्चा सुर्खियों में है। अब आगे देखना यह होगा की अनार एक बीमार अनेक किसे मिलता है स्वास्थ हित के लिए अनार का फल रूपी चतरा विधानसभा का टिकट ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!