Search

April 30, 2026 7:33 pm

भोगनाडीह में 25 सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री, पाकुड़ से हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग

राजकुमार भगत

पाकुड़। भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भव्य स्वागत के लिए पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख़ के अध्यक्षता में एक अहम बैठक किया गया । बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया की 25 सितम्बर को बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन होने जा रहा है। मख्यमंत्री का स्वागत कैसे किया जाए तथा ग्रामवासियों के विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक कैसे पहुंचाया जाए। इसको लेकर विचार विमर्श किया गया । श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम में पाकुड़ से हजारों संख्या में लोग जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। हेमंत सरकार द्वारा भोगनाडिह के कार्यक्रम स्थल से विभिन्न प्रकार के सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे । ग्रामवासियों से सीधा संवाद के माध्यम से समस्याओं की यथाशीघ्र निष्पादन भी होगा। इसी के तैयारी को लेकर झामुमो के सभी पंचायत अध्यक्ष वा सचिव एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा प्रचार पसार करने और भोगनाडीह कार्यक्रम स्थल तक ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर बैठक किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित झामुमो के प्रखंड सचिव राजेश सरकार प्रखंड उपाध्यक्ष अजफरुल शेख , केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ,युवा प्रखंड अध्यक्ष उत्पल तिवारी , फिरोज शेख ,सचिव सत्तर शेख ,महिला प्रखंड अध्यक्ष मीना मुर्मू ,नज़रुल इस्लाम ,मुबारक हुसैन ,फरीदुद्दीन शेख ,फुरकान शेख ,दयानंद भगत ,रफीउद्दीन शेख , फीटू शेख़ ,कौसर शेख , बसीर शेख , सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

img 20240923 wa00166341066613589795935

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!