Search

May 16, 2026 6:15 pm

शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को मिली कई जानकारियां

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शनिवार को अलग अलग दल बनाकर शैक्षणिक भ्रमण किया। सी बी एस ई के निर्देशानुसार बच्चों के बीच शैक्षणिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु तथा शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने हेतु बच्चों का अलग अलग दल बनाकर रेलवे यार्ड का कार्यशाला, सदर अस्पताल, बैंक एवं डाकघर का भ्रमण किया। कक्षा पंचम से लेकर सप्तम तक के बच्चों के लिए आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण को चार अलग अलग दल बनाकर उपरोक्त चारों जगह भेजा गया। पाकुड़ रेलवे यार्ड में बच्चों ने स्थानीय तकनीकी कर्मचारियों की मदद से वैगन मरम्मती कार्यशाला का भ्रमण किया एवं अनेकों जानकारियां कलमबद्ध किया। रेलवे के लोकोमेटिव, तकनीकी कार्य प्रणाली एवं इलेक्ट्रिकल उपकरणों की अनेकों जानकारियां प्राप्त करने में वहां के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल पाकुड़ में भी बच्चों के एक अन्य दल पहुंच कर चिकत्सा प्रणाली को समझने की कोशिश की एवं इससे जुड़े नवीन उपकरणों के विषय में जानकारियां ली। वहां के चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने बच्चों के समक्ष विभिन्न चिकित्सा प्रणाली का विस्तृत विवरण दिया। छात्रों अन्य दलों ने डाकघर एवं बैंक जाकर भी बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल किया। डाकघर की पुरानी परंपराओं से लेखन आधुनिक संचार पद्धति के बारे में अनेकों जानकारियां प्राप्त की। बैंक पहुंचे हुवे छात्रों के दल ने वहां के प्रबंधक एवं लेखापाल से मिलकर बैंक के गतिविधियों के बारे में जानकारियां इकट्ठा की।
विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के चिंतन कौशल को बढ़ाने एवं किसी एक विषय के बारे में अलग दृष्टिकोण से सोचने का मौका देती है। उन्होंने आगे बताया कि जब विद्यार्थी किसी भी भ्रमण पर जाते हैं तो अपनी आंखों से प्रत्यक्ष रूप देखकर किसी भी विषय वस्तु का वर्णन करने में सक्षम हो जाते हैं।

img 20240518 wa00037941040593288881454
img 20240518 wa00055009957778726677421

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!