Search

May 3, 2026 9:11 pm

बच्चों ने सिखाया सड़क सुरक्षा का महत्व: निकाली गई जागरूकता रैली

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी के छात्र- छात्राओं द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई. रैली विद्यालय से चलकर दुमकाडांगा चौक व बड़कियारी चौक तक पहुँची. इस दौरान मुख्य सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को बच्चों ने ट्रैफिक नियमों व सुरक्षा से बचने के तरीके बताए. रैली के दरम्यान बच्चों के हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन की तख्तियां भी थीं. बच्चों ने मुख्य सड़क में बाइक चालकों को पुष्प गुच्छ देकर हेलमेट पहनने के लिए आग्रह किया. मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजीव घोष, अमित कुमार पांडेय, उमेश पांडेय, सुनील टुडू, दिनेश सोरेन, जयंती मरांडी, अर्चना हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!