Search

October 24, 2026 3:07 am

लोकसभा चुनाव को लेकर अंचल निरीक्षक ने की वाहनों की चेर्किंग।

बजरंग पंडित।

पाकुड़: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ में वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है. इसी के निमित्त पाकुड़ अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने अंचल कार्यालय के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।इसी क्रम में कई वाहनों की जांच भी की गयी. अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है. कार्यालय के समीप शहर आने जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वाहन में रखें सामान, बैग, डिक्की और व्यक्ति की गहनता से तलाशी ले रहे है. उन्होंने कहा जांच के दौरान जो भी रिपोर्ट मिलती है उसे जिला प्रशासन को भेज दिया जाता है प्रशासन का मकसद लोकसभा चुनाव को शंतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है. उन चीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो चुनाव में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं.

img 20240410 wa00265085944870931520107

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!