जांच की खबर बाद सड़क में पसरा सन्नाटा।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): पत्थर (चिप्स) की अवैध परिचालन को लेकर अंचलाधिकारी मनोज कुमार व खान निरीक्षक सुबोध सिंह के द्वारा देर रात को पत्थर संबंधित माइनिंग की जांच की गई,जिससे पत्थर माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अंचलाधिकारी ने सोमवार रात को शहरग्राम -डांगापाड़ा पथ में सघन जांच अभियान चलाया। जहाँ करीब तीन घण्टे तक कि गई जांच अभियान के दौरान इस पथ से परिचालन हो रहे पत्थर लदे एक ट्रक को रोककर जांच किया। जहां पत्थरो से सम्बंधित माइनिंग चालान , ओभरलोड आदि की जांच की गई। बिडम्बना है कि इस जांच अभियान की भनक लगने साथ कई घण्टे बीत जाने के बावजूद एक भी पत्थर लदे वाहन नही गुजरी। जबकि इस पथ से डांगापाड़ा होते हुए काफी संख्या में पत्थर लदे वाहन लिट्टीपाड़ा की ओर जाती है। इस सम्बंध में सीओ ने बताया पत्थरो की अवैध परिचालन को लेकर निरन्तर छापेमारी कार्य की जा रही है। सभी चेकनाकाओ में कार्यरत कर्मियों को सख्त निर्देश दी गई है कि बिना चालान के पत्थर लदे वाहन पाए जाने पर तुरन्त जब्त करें। इसमे पकड़े जाने पर किसी को बख्शा नही जाएगा। दिन व रात को छापेमारी जारी रहेगी। पत्थरो की अवैध परिचालन किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी।







