Search

May 17, 2026 5:17 am

पेयजल व्यवस्था के लिए नगर परिषद ने कसी कमर, की मुहिम तेज

राजकुमार भगत

पाकुड़ । भीषण गर्मी व लू से जहां एक और जन जीवन अस्त व्यस्त हैं, वही गुमस भरी गर्मी ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। विभागीय आदेश पर विद्यालय भी बंद हैं । गर्मी व लू को लेकर समय समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुझाव जारी किया जा रहा है।दोपहर को सड़क पर ईक्का दुक्का लोग ही नजर आते है। वही जिले भर में पानी को लेकर कहीं रोड जाम तो कहीं प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकुड़ उपायुक्त के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।पानी की समस्या के शिकायत पर समाधान हेतु विभाग कार्यवाही शुरूकर दी है। नगर परिषद के अधिकांश कर्मी चुनावी कार्यों में व्यस्त होने के वावजूद नगर परिषद की ओर से पानी के समस्या पर निजात दिलाने हेतु हर मुमकिन प्रयास कर रही है। सप्लाई जल सुबह शाम दिया जा रहा है। प्रत्येक जल मीनार में जल की व्यवस्था की गई है। वार्ड नं 07, ग्वालपाड़ा में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। मोहल्ले वासियों के शिकायत पर नगर परिषद के प्रशासक कमल मिश्रा ने कार्यवाही करते हुए जेई राजू कुमार को टीम के साथ भेज कर मरम्मती में जुट गए, इस कार्य से मुहल्ले वासियों ने नगर परिषद के प्रशासक व पूरी टीम को का धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!