Search

May 6, 2026 12:58 pm

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने बाटी मिठाइयां।

माता कामख्या की दरबार पर लगाई गई मेरी हाजिरी सफल हुई- आदित्य तिवारी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

प्रवर्तन निदेशालय के आरोप झेल रहे व पिछले कई माह से जेल में बंद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार अदालत से बेल मिलने की खुशी जाहिर करते हुए उक्त बातें झामुमो, पाकुड़ नगर के नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मिठाइयां बांटकर एक विशेष भेंट में कही । बताते चले कि पिछले दिनों ही नगर उपाध्यक्ष ने अपने प्रिय नेता हेमंत सोरेन की रिहाई हेतु मन्नत माँगने व मत्था टेकने कामख्या मंदिर गए । अपनी माँगी गई मुराद के पूर्ण होने की खुशी का इजहार करते हुए आदित्य तिवारी ने कहा कि उनको पूरा विश्वास था कि माता रानी उनकी अवश्य सुनेंगी । एक सवाल के जबाब में आदित्य तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का चाल चरित्र से पूरा देश वाकिफ हो चुका है । नगर उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि हेमंत सोरेन इस राज्य ही नही बल्कि पूरे देश में आदिवासी के चेहते व चर्चित नेता है एवं उनकी भारतीय राजनीति में बढ़ते कद से घबरा कर मोदी सरकार ने उन पर झूठे आरोप लगाकर अपने नियंत्रण में लिए गए केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से फँसाने का काम किया है लेकिन न्यायालय पर उनको व पूरे दल को भरोसा है एवं आने वाले समय में पाक साफ होकर बाहर निकलेंगे एवं पुनः आदिवासी हितों का झंडा बुलंद करेंगे।

img 20240628 wa00316057704719236584047
img 20240628 wa00302646888012231212876

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!