Search

September 25, 2026 5:42 am

लो-वोल्टेज से शहरवासियों को राहत की उम्मीद, ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू

पाकुड़ : सिद्धो-कान्हू चौक स्थित विद्युत ग्रिड में पिछले गुरुवार को 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से शहर के कई हिस्सों, विशेषकर राजापाड़ा फीडर क्षेत्र में गंभीर लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था।
भीषण गर्मी के बीच लो-वोल्टेज के कारण लोगों को घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं बोरिंग व जलापूर्ति व्यवस्था बाधित होने से पानी की किल्लत भी गहरा गई थी। लगातार खराब होती स्थिति से स्थानीय लोग परेशान थे। समस्या के समाधान को लेकर विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने बताया कि ट्रांसफार्मर को लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अब इसे स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य पूर्ण होते ही शहरवासियों को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और आज रात से विद्युत आपूर्ति सामान्य व स्थिर वोल्टेज के साथ बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!