Search

April 29, 2026 6:47 pm

गांधी जयंती पर पाकुड़ न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर न्यायाधीशों और कर्मचारियों ने मिलकर किया स्वच्छता अभियान

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित की गई। आज के इस विशेष स्वच्छता अभियान के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने कहा कि स्वच्छता एक सेवा है और इस अभियान के तहत साफ सफाई की गई साफ सफाई बहुत जरूरी है आज के इस कार्यक्रम में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर की साफ सफाई की गई। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि , अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी , सचिव अजय कुमार गुड़िया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास पैनल अधिवक्ता समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स सभी न्यायालय कर्मी ने साफ सफाई करते हुए इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

img 20241002 wa00052098993371885592628
img 20241002 wa00076383625710102811418
img 20241002 wa00063221132199126146313
img 20241002 wa00041137011339063273642

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!