Search

April 20, 2026 4:44 am

सीओ ने धान अधिप्राप्ति को लेकर ग्राम प्रधानों के साथ कि बैठक

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़):अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को
घाघरजानि स्थित अंचल कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किया। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकार के द्वारा लेम्प्स के माध्यम से इस वर्ष कृषको से धान की अधिप्राप्ति उचित मूल्य पर की जाएगी। इसको लेकर अपने अपने क्षेत्र के कृषको को जागरूक करें। सभी छोटे बड़े कृषक सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की लाभ प्राप्त कर सके। निकटवर्ती चयनित लेम्प्स के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की जाएगी । उन्होंने ग्राम प्रधानों को सख्त निर्देश दिया कि गौचर भूमि की किसी भी हालात में अतिक्रमण न हो पाए। इसको लेकर सभी को सजग रहना आवश्यक है। गौचर भूमि की अतिक्रमण किये जाने पर कार्रवाई की जाएगी ।लगान वसूली को लेकर उन्होंने कहा कि विगत वर्ष का लगान राशि जिस किसी ग्राम प्रधान ने जमा नही किया है। वह 20 दिसम्बर तक कार्यालय में अवश्य जमा करें। जमा करने के बाद ही नया लगान रसीद निर्गत किया जाएगा। गैर मजरुआ भूमि का सत्यापन अवश्य ही किया जाना है। सम्बन्धित मौजा क्षेत्र में जितने भी गैर मजरुआ भूमि है। उन्हें जल्द से जल्द चिन्हित करें। उस भूमि की वर्तमान स्थिति क्या है , इसका आकलन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक विकास बास्की सहित सभी राजस्व कर्मी उलस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!