Search

May 1, 2026 3:19 pm

सीओ ने किया सरकारी मवेशी हाट का निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को हिरणपुर स्थित सरकारी मवेशी हाट का निरीक्षण किया। सीओ ने हाट में कार्यरत सरकारी कर्मी से मवेशियों की क्रय -विक्रय को लेकर आवश्यक जानकारी लिया। वही हाट के पशु चिकित्सक डा. कलीमुद्दीन अंसारी से पशुओं की जांच व टैग को लेकर पूछा गया। उन्होंने हाट में उपस्थित व्यापारियों से भी जानकारी लिया। जहां व्यापारियों ने बताया कि खेती कार्य के कारण हाट में मवेशी कम आ रहा है। सीओ ने सभी कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी मवेशियों की क्रय विक्रय की रसीद अवश्य काटे। बिना रसीद के एक भी मवेशी हाट परिसर से बाहर न निकले। इसमे लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। वही व्यापारियों को कहा कि सभी लोग रसीद कटाकर ही मवेशियों को बाहर ले जाये। मवेशियों की स्वास्थ्य जांच कर टैग लगाना अनिवार्य है। वही समयानुसार ही मवेशियों को हाट से बाहर ले जाये। सीओ से जानकारी मांगने पर बताया कि बारिश के कारण सभी कृषक खेती कार्य मे लगे हुए है।इसलिए हाट में मवेशी कम आ रहा है।जिससे राजस्व में भी कमी आई है।आने वाले सप्ताह में हाट में मवेशियों की क्रय विक्रय की संख्या बढ़ने की संभावना है। हाट से बिना रसीद के एक भी मवेशी को बाहर ले जाने नही दी जाएगी। इसमे पकड़े जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!