Search

June 18, 2026 2:51 am

कोयला डम्फर दुर्घटनाग्रस्त , कोई हताहत नही।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर ( पाकुड़ ) हिरणपुर मुख्य पथ के घाघरजानि में रविवार को खाली कोयला डम्फर अनियंत्रित होकर पलटी मार गया। वही चालक व उप चालक बाल बाल बच गया। खाली कोयला डम्फर नम्बर जेएच 16 जी 3911 पाकुड़ में कोयला उतारकर तेज गति से हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था कि वाहन अनियंत्रित होकर पलटी मार गया व निकट के खेतों में जा गिरा। वही चालक व उप चालक को सामान्य चोट आई , जो दुर्घटना के बाद भाग निकले। बताते चले कि इस पथ से दर्जनों की संख्या में कोयला डंफरो का परिचालन होते आ रहा है। जो जल्द से जल्द पुनः कोयला लोड करने को लेकर सम्बन्धित पथ से न जाकर हिरणपुर व मोहनपुर , डांगापाड़ा पथ से वापस लौटता है। इसको लेकर पुलिस ने पूर्व में कई बार कार्रवाई करते हुए चालको को सख्त चेतावनी भी दी गई थी , पर अभी तक इस पर अंकुश नही लग पाया। डम्फर चालक बेख़ौफ़ होकर वाहनों को प्रतिदिन ले जाया जाता है। जिसकारण हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य पथ में आये दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वही डंफरो की तेज गति से लोग भयाक्रांत भी है। इसके बावजूद डम्फर चालको की मनमानी जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!