9 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, समाहरणालय, प्रखंड, अंचल का काम प्रभावित।
सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की अनिश्चितकालीन हड़तान चौथे दिन भी जारी है. राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे राज्य सहित पाकुड़ जिले के प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के कर्मी हड़ताल को सफल बनाने मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इससे जिले में होने वाले सरकारी कार्य पूरी तरह ठप हो गये हैं. कई लोगों को प्रमाण पत्र तो, कई को पेंशन तथा जमीन से जुड़े दाखिल-खारिज, कोर्ट केस, विधि व्यवस्था जैसे सरकारी कार्य सम्पादित कराने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. जानकारी हो कि 22 जुलाई से ही समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने हड़ताल का बिगुल फूंका है. लेकिन अब तक सरकार अपने स्तर से हड़ताल समाप्त कराने के लिए कोई पहल करती नहीं दिख रही है।
हम अपनी मांगों पर डटे रहेंगे
हड़ताल से संबंधित जानकारी पूछे जाने पर कर्मीयों ने कहा कि सरकार जब तक मांगों के प्रति पहल नहीं करती है, हम चट्टानी एकता के साथ हड़ताल पर डटे रहेंगे. वहीं जिला सचिव ने कहा कि सरकार से अपनी मांगों के प्रति विगत दो वर्षों से अवगत कराते रहे हैं, परन्तु हमारी मांगों के प्रति कोई पहल नहीं की गई. ऐसे में हड़ताल नहीं करें तो क्या करें. संघ को कोष से मजबूती प्रदान करने में लगे जिला कोषाध्यक्ष सुनील बड़ाइक ने कहा कि सरकार से हमें काफी आस है, परन्तु लगता है हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है. हम अपनी मांगों के प्रति डटे रहेंगे.हड़ताल पर बैठे कर्मियों में रोशन झा, प्रभास कुमार, विजय पासवान, सत्यम कुमार, प्रवीण भगत ,आसिफ आलम, जीवन कुमार, अजीत कुमार, राजीव झा, ज्योति कुमार, सुजीत कुमार, जिला सचिव ओमकार कुमार, रूबी झा, बेबी साह ,प्रदीप भगत, आकांक्षा आर्या, मोनिका बास्की, सुसना हांसदा,रेशमी देवी, सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।






