Search

May 3, 2026 10:35 pm

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, लखनपुर में किया जनसभा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत किस्मत कदमसर ग्राम लखनपुर में एक जनसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और महिला संगठन की मजबूती पर चर्चा करना था।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, नजरुल शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर मानसारुल हक ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा पाकुड़ विधानसभा में किए गए विकास कार्यों को सर्वसाधारण जनता को विस्तार पूर्वक बताया गया।कार्यक्रम में अब्बास अली ने आजसू पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, जिसे श्रीकुमार सरकार ने अध्यक्षता में स्वीकार किया।इस मौके पर डॉ ऐनल हक, मिलन हुसैन, मिठू शेख, मिंटू शेख, नजीबुल आलम, मकबूल शेख (सुकू), अनवर शेख, बिलाल शेख, सदीकुल शेख, टॉम शेख, सलाम शेख, अब्दुल हलीम शेख, सोहाबुल शेख, सानू शेख सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240811 wa00146564397518636232369

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!