Search

October 18, 2026 10:36 am

काँग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा काँग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उक्त जन्मोत्सव कार्यक्रम जिला पाकुड़ कांग्रेस भवन में संपन्न किया गया । इस मौके पर जिला व प्रखंड ईकाई के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लंबी उम्र के लिए कामना किया I मौके पर पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला कोषध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, रामविलास महतो, एहेदिन सेख, तोजा सेख, उसमान सेख, फिरोज सेख सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!