Search

August 14, 2026 11:56 pm

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सोनाजोड़ी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

जनरेटर बंद मिलने पर जताई नाराजगी

सर्पदंश पीड़ित से मिलने पहुंचे थे श्रीकुमार सरकार

पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने सोमवार को सोनाजोड़ी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वह कांग्रेस महासचिव मोनिता कुमारी के पति संतु चौधरी से मिलने पहुंचे थे, जिन्हें रविवार शाम 6 बजे घर के सामने सांप ने काट लिया था। फिलहाल संतु चौधरी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।निरीक्षण के दौरान श्री सरकार ने देखा कि ओपीडी के पास बैठे मरीज गर्मी से परेशान थे क्योंकि पंखे बंद थे और जनरेटर चालू नहीं था। उन्होंने तत्काल अस्पताल के सिविल सर्जन को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। सिविल सर्जन के निर्देश के बाद जनरेटर चालू किया गया।इस दौरान श्री सरकार ने जनरेटर ऑपरेटर समूह मुर्मू से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने बताया कि जब तक सिविल सर्जन का आदेश नहीं आता, वह अपनी मर्जी से जनरेटर नहीं चला सकते। जिला अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह इसे पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार के समक्ष रखेंगे।मौके पर जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख और प्रखंड 20 सूत्री सदस्य डॉ. जोहारूल इस्लाम भी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!