इशाकपुर में जनसभा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए जिलाध्यक्ष
सुदीप कुमार त्रिवेदी
कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देश पर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने फतेहपुर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहयोग किया, साथ ही पीड़ित परिवार को आबुआ आवास योजना से जोड़कर आवास देने का भी आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने इशाकपुर मोड़ पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आलमगीर आलम के क्षेत्र की चहुमुखी विकास करने के साथ साथ पाकुड़ विधानसभा में अमन चैन कायम रखने का काम भी किया।
विगत कुछ दिनों से पाकुड़ की अमन चैन को बिगाड़ने के लिए बीजेपी लगे हुए हैं। लेकिन पाकुड़ की जनता इसकी नापाक इरादों में आना वाला नहीं हैं और इसके मंसूबे कभी भी साकार होने नहीं देगें।इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, यूथ के स्टेट कॉर्डिनेटर आनसारुल हक, गुलाम रसूल, अजमल हुसैन, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव नसीम आलम, अहेदिन शेख, लड्डू दा, इस्माइल हक, अजीजुल शेख सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।





