बजरंग पंडित
पाकुड मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के बिसनपुर में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस की टीम पहुंची, जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के द्वारा फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया गया,फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक के द्वारा जिला प्रभारी सह प्रदेश महाससिव को आमंत्रित किया गया था लेकिन सियासी हलचल के कारण प्रदेश महासचिव फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का हिस्सा नहीं बन पाए, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक, पियारूल इस्लाम एवं जिला कमिटी मुख्य अतिथि बन फुटबॉल के फाइनल मैच में पहुंचे,जहां आयोजक के द्वारा जिला कमेटी का स्वागत किया गया,जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम उपस्थित थे I








