सतनाम सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह साहेबगंज जिला कांग्रेस प्रभारी उदय लखमानी ने पाकुड़ विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने राजमहल लोकसभा के महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को भी जीत की हार्दिक बधाई दी है, जिनमें महेशपुर विधानसभा से स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधानसभा से हेमलाल मुर्मू, बरहेट से हेमंत सोरेन, बोरियो से धनंजय सोरेन और राजमहल से एम टी राजा शामिल हैं।






