सुदीप कुमार त्रिवेदी
शुक्रवार सदर प्रखंड अंतर्गत झिकरहाटी पूर्वी पंचायत के चंडिटोला, काकोरबोना, साकरघाट, सीतारामपुर, इस्लामपुर के विभिन्न गांव में कांग्रेस के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के रूपरेखा एवं जनसंपर्क अभियान हेतु विचार विमर्श किया गया,इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक , विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद,नोजरुल सेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। झिकरहाटी पूर्वी पंचायत के मुखिया आतिउर रहमान के अध्यक्षता में मेराजुल सेख ने आजसू पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लिया जिसमें प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम ने मेजरुल शेख को फूल माला पहनकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया I मानसारुल हक ने कहा कि हमें अफवाह पर ध्यान नहीं देना है, हम सभी के सम्मानित नेता जनाब आलमगीर आलम है और रहेंगे । सभी कार्यकर्त्ता एकजुट होकर पुनः अपने नेता को रिकॉर्ड मतों से जीता कर विधानसभा में भेजेंगे। मौके पर असरफुल सेख, शमीम अख्तर, आबताब आलम, नूर इस्लाम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I






