Search

August 10, 2026 12:25 pm

कांग्रेस नेताओं ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात, संगठन को मजबूती देने पर हुई चर्चा

पाकुड़: बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया।श्रीकुमार सरकार और गुलाम अहमद ने प्रदेश नेतृत्व को जिले में पार्टी की गतिविधियों और चुनौतियों से अवगत कराया तथा आगामी रणनीतियों को साझा किया।प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि जिला इकाई के समन्वय और सक्रियता से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और जनसमस्याओं के निराकरण में अधिक प्रभावी भूमिका निभाई जा सकंगी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!