Search

October 16, 2026 9:42 pm

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित।

राजकुमार भगत

पाकुड़।उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रदेश के महासचिव उदय लखमानी ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर व मिष्ठान खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। महासचिव ने बताया कि इंडिया गठबंधन धर्म को निभाते हुए हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कार्य करेंगे ।झारखंड सरकार की उपलब्धियां को घर-घर पहुंचाएंगे। झारखंड में तीव्र गति से विकास हो रही है। किंतु कुछ लोगों को यह खटक रहा है और उल्टी सीधी हरकत कर रहे हैं। किंतु झारखंड की जनता सब समझती हे। वह किसी के झासे में आने वाले नहीं है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!