Search

May 15, 2026 6:59 pm

देश मे बढ़ती अव्यवस्था के विरोध में सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन

सतनाम सिंह

पाकुड़। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप सीपीआईएम जिला कमेटी द्वारा देश मे बढ़ते अव्यवस्था के विरोध में नुक्कड़ सभा सह प्रर्दशनी किया गया। प्रदर्शनी का नेतृत्व जिला सचिव गोपीन सोरेन के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि देश की आर्थिक ,समाजिक एवं राजनीतिक बेहाल स्थिति में है। युवाओं को बेहतर शिक्षा का लाभ नही मिल रहा है। जिसका मुख्य कारण है कि सरकारी स्कुलों में शिक्षकों की काफी कमी है। देश मे लगातार मंहगाई चरम पर है। लोग दिन ब दिन बेरोजगारी होता जा रहा है। आल लोगो को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। पत्त्थर खदान, क्रशर रहते हुए लोगो को रोजाना नही मिल रहा है। लोग अन्य राज्य पलायन करने को मजबूर है। केंद्र की सरकार लोगो की रोजी-रोटी को छीनने का काम कर रही है। बीड़ी मजदूरों को उचित मूल्य नही मिल रहा है। लोगो को आबुआ आवास, छात्र को छत्रवृती का लाभ सही समय पर नहीं दीया जाता है। साथ ही बताया कि केन्द्र सरकार ईडी, सीबीआई व अन्य एजेंसी के माध्यम से राज्य सरकार व व्यवसायी को धमकानेy का काम कर रही है। इससे रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। मौके पर शेर सेफुदिन,राम प्रवेश पासवान, मदिया बीबी, देबाशीष दत्त गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!