Search

May 12, 2026 12:13 am

डालसा द्वारा पारिवारिक वादों के निपटारे हेतु 11 मार्च से 15 मार्च तक चलाया जा रहा है विशेष मध्यस्थता अभियान।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में व सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पारिवारिक वादों का मध्यस्थता के आधार पर वादों का निष्पादन हेतु दिनांक 11 मार्च से 15 मार्च तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है । इस विशेष मध्यस्थता अभियान में कुटुंब न्यायालय के वैवाहिक वाद, विवाह विच्छेद वाद, भरण पोषण इत्यादि वादों का मध्यस्थता के द्वारा निपटारा किया जा रहा है । ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया द्वारा बताया गया कि आपसी सहयोग से किए गए मध्यस्थता में किसी भी पक्ष की हार नहीं होती है इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है।

img 20240313 wa00425197953512004160334

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!