Search

August 8, 2026 10:55 pm

तिथि भोज और जन्मोत्सव का अनोखा संगम, बच्चों के चेहरे पर खिला उत्साह।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़)। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय समेत पूरे प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजला मुर्मू एवं पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन ने की। इस विशेष आयोजन में आज की तिथि में जन्म लेने वाली छात्राओं ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और शिक्षकों व सहपाठियों को केक खिलाकर आभार जताया। इसके बाद मध्यान्ह भोजन को तिथि भोज के रूप में मनाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बन गया। उक्त कार्यक्रम सिर्फ कन्या विद्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मोंगलाबांध मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकीसाल, बन्नोग्राम समेत प्रखंड के सभी विद्यालयों में भी इसी स्वरूप में जन्मोत्सव सह तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सखी मंडल एवं ग्राम संगठन की दीदियों ने भी बच्चों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके साथ मिलकर जन्मदिन का उल्लास साझा किया। जेएसएलपीएस के बीपीएम राजीव कुमार ने बताया कि इस नवाचार का उद्देश्य बच्चों में आपसी सहयोग और सामाजिक भावना को बढ़ावा देना, आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना, शिक्षा के प्रति रुचि जगाना तथा समुदाय और विद्यालय के बीच मजबूत सहभागिता स्थापित करना है।

img 20250620 wa00195520556784407984946

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!