अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए डीसी ने दिए कई दिशा निर्देश
सतनाम सिंह
पाकुड़: डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने गुरुवार शाम प्यादापुर चेक नाका का औचक निरीक्षण किया।निरक्षण के दौरान कई कर्मीयों की कार्यशैली को देख डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल काफी नाराज दिखे।निरक्षण के दौरान डीसी ने नाका में रखे हुए रजिस्टर,सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए।निरक्षण के दौरान डीसी ने एक ट्रक और एक बालू लदा ट्रैक्टर के माइनिंग भी चेक किए जो सही पाए गए। निरक्षण के दौरान दो ट्रैक्टर ऐसे भी पकड़े गए जिसका डाला बढ़ा हुआ था। डीसी के निर्देश पर दोनो ट्रैक्टर के डाला को चेक नाका के समीप स्थित गैराज के मिस्त्री से तुरंत गैस कटर के द्वारा कटवाया गया। डीसी के निर्देश पर एसडीएम हरिवंश पंडित ने एमवीआई को निर्देश दिया की जिन ट्रैक्टर के डाला बढ़े हुए है उन पर एमवीआई एक्ट के तहत करवाई की जाए और जुर्माना वसूला जाए।पकड़े गए दो ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर का डाला काफी बढ़ा हुआ था।उस ट्रैक्टर के डाला को एमवीआई सुदीप कुजूर,अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने तुरंत मिस्त्री से कटवा कर 22640 रुपए का ऑन लाइन एमवीआई एक्ट के तहत ट्रैक्टर मालिक से जुर्माना वसूला।उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल के नाका निरक्षण के दौरान टीम के साथ एसडीएम हरिवंश पंडित,एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल,जिला खनन पदाधिकारी,प्रदीप कुमार शाह,अंचल अधिकारी भागीरथ महतो,अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह,माइनिंग इंस्पेक्टर पिंटू सिंह,नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार,एमवीआई सुदीप कुजूर और पुलिस बल मौजूद रहे।











