Search

May 12, 2026 4:32 pm

डीसी ने कोल कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

किसी भी हाल में जिले में अवैध माइनिंग, अवैध परिवहन नहीं होने दिया जाए, इससे संबंधित अधिकारी करें सुनिश्चित:-डीसी।

सतनाम सिंह

समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जिला में स्थित कोल कंपनियों द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों के सुचारू संचालन, चिलगो मौजा का आर एंड आर, परिवहन व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं अवैध खनन इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने विभिन्न कोल कम्पनियों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली, और संबंधित कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कौशल विकास अंतर्गत जो सर्वे किया गया है। उसका विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने PSPCL एवं DBL को निर्देश दिया की बकाया बिल की भुगतान से संबंधित मामले को एक माह के अन्दर निष्पादित किया जाए‌।
मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं कोल कम्पनियों के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

image editor output image 2095245293 17089558304933071090228258858977

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!