योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंकों की अहम भूमिका
राजकुमार भगत
उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय परामर्श दात्री एवं जिला स्तरीय साख समिति की बैठक हुई। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना,सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ बैंक को भी सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करें। इसके अलावा डीसी ने क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की। समीक्षा क्रम में विभिन्न बैंकों में लंबित केसीसी आवेदन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी लंबित आवेदन हैं उनको पुनः सत्यापित कराकर सभी बैंको के साखाओं में भेजें।
पीएमईजीपी योजना, पीएमएफएमई योजना एवं आरसेटी, छात्रवृत्ति योजना, बैंक सखी, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना* के समीक्षा क्रम में विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, डीडीएम नाबार्ड प्रेम कुमार, एलडीएम धनेश्वर बेसरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ के.के.भारती एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।






