Search

May 16, 2026 1:42 pm

पोस्टल बैलेट मतदान का डीसी ने किया निरीक्षण

मध्य विद्यालय धनुषपूजा एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में लिया जायजा, मतदान के लिए कुल चार सुविधा केंद्र स्थापित

पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर्मियों, पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस/सुरक्षा जवानों ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल

स्वराज सिंह

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एवं अंतर संसदीय क्षेत्र दुमका एवं गोडा के मतदाता के साथ राजमहल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के मतदाता मतदान कार्य में लगे मतदानकर्मियों, पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियो एवं पुलिस के जवानों/झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ) आदि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बनाएं गए सुविधा केंद्र मध्य विद्यालय धनुषपूजा, पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए कतार बद्ध तरीके से खड़े कर्मियों को शत-प्रतिशत मतदान करने का अपील किया। इस दौरान पोस्टल बैलेट के कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदान कार्य को पूरा कराने की बात कहीं। वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें कर्मियों को प्रशिक्षण सत्र संपन्न होने के बाद क्रमवार अपने मतदान का इस्तेमाल करने को कहा। मतदान कार्य में लगाएं गए सभी कर्मी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उल्लेखनीय हो कि, मतदान कार्य में नियुक्त मतदान कर्मियों, पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियो एवं पुलिस के जवानों/झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ) आदि को मतदान करने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए 04 सुविधा केन्द्र क्रमशः मध्य विद्यालय धनुषपूजा, पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़, के० के० एम कॉलेज पाकुड़ एवं पुलिस लाईन में स्थापित किया गया है। जहां पूर्वाह्न 09.00 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240521 wa00177720259470973846475

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!