Search

May 12, 2026 11:07 pm

डीसी ने समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति का किया समीक्षा, दिया जरूरी दिशा निर्देश

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की।

सतनाम सिंह

समाज कल्याण विभाग के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने क्रमवार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर एप, आंगनबाड़ी केंद्र के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा सर्वप्रथम पोषण ट्रैकर एप में वजन, लम्बाई, गृहण भ्रमण से संबंधित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए निदेश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत दिनांक 20.02.2024 से 22.02.2024 को विशेष कैम्प पंचायतवार है, जिसमें 50-60 वर्ष के सभी गैर सरकारी महिलाओं तथा एसी /एसटी पुरूषों को वृद्धा पेंशन हेतु लाभ दिलाने के लिए आवेदन भराया जाना है। इस संबंध में B.L.O. के साथ समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया। साबित्रीवाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की उपलब्धि शतप्रतिशत प्राप्त करने हेतु शिक्षा विभाग से आंकड़ा प्राप्त कर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिलें के विभिन्न सूदूरवर्ती चयनित ईलाकों में सभी 213 आंगनबाड़ी केन्द्र का नया पूर्व निर्मित भवन निर्माण का कार्य कराने हेतु निदेश दिया गया।बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडीस बाड़ा, महेशपुर सीडीपीओ एवं लिट्टीपाड़ा, सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20240219 wa00244778657466544761729

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!