Search

April 29, 2026 4:03 am

जरूरतमंदों को प्राथमिकता के साथ दें सरकारी योजनाओं का लाभ:-डीसी।

सतनाम सिंह

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने व योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी कार्यालय प्रधान के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने अबुआ आवास 2024-25 को लेकर कहा कि द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। वहीं भूमि संरक्षण विभाग से संचालित तालाब जीर्णोद्धार से संबंधित जो भी योजना स्वीकृति का मामला लंबित है, जैसे ग्राम सभा करवाना, जमीन प्रतिवेदन इत्यादि भेजना सुनिश्चित करें। उन्नति का पहिया योजना को लेकर उपायुक्त ने कहा कि हर हाल में साईकिल का शत प्रतिशत वितरण करना सुनिश्चित करें। बिरसा हरित ग्राम योजना को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बचे हुए पौधारोपण कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में बीडीओ एवं सीओ को समन्वय स्थापित कर बचे हुए लाभुकों का शत प्रतिशत डेटा अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जिले के हर योग्य लाभुकों को मिले, इसे सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उपायुक्त ने दुर्गापूजा को लेकर कहा कि किसी भी पंडाल में डीजे नहीं बजने चाहिए। इसका मॉनिटरिंग संबंधित अधिकारी जरूर करें। इस वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जुड़े हुए थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!