Search

April 27, 2026 5:22 pm

डीसी -एसपी ने अंतरर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण।

सतनाम सिंह

निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर बुधवार देर रात को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा अन्तरर्राज्यीय चेकपोस्ट ईस्लामपुर, पत्थरघटा एवं अंतरजिला कासीला चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाकुड़ व बंगाल को जोड़ने वाली सीमा का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही अन्तरार्राजीय सीमाओं पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपतिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही सीमावर्ती ईलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश दिया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ डीएन आजाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20241024 wa00177013922713881266638

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!