Search

May 13, 2026 11:40 am

आवास योजना में अपात्रों का हुआ चयन तो होगी कार्रवाई: डीसी।

बजरंग पंडित

पाकुड़: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना अंतर्गत जिला स्तरीय अपीलीय समिति की बैठक की गई।बैठक में उपायुक्त ने योजना अंतर्गत प्रखंवार प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन तथा जिओ टैगिंग का बिंदुवार समीक्षा कर सभी बीडीओ को सभी योग्य लाभुको का चयन सुनिश्चित कर योजना के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा विभिन्न प्रखंड में अयोग्य लाभुकों के जुड़ने संबंधित प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर वरीय सूची से उक्त लाभुक का नाम हटाते हुए जांचोपरांत विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में उचित निर्णय ले। उपायुक्त ने कहा कि जितने भी पंचायत में जांच के क्रम में अयोग्य लाभुक को योग्य लाभुकों की सूची में डाला गया। उस पंचायत के कमिटियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, पाकुड़ अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, जिला समन्वयक निभा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240205 wa00474801174876252626314

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!