Search

May 1, 2026 12:18 pm

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीडीसी ने बैठक की

जिले में 68 हजार 334 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है।

सतनाम सिंह

समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी बैकर्स के साथ बैठक की।उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गयी है और एक रूपए टोकन मनी देकर किसान बीमा योजना में अपना निबंधन करा सकते हैं। जिले के वैसे पैक्स जहां कॉमन सर्विस सेंटर मौजूद हैं, वहां से किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के सभी प्रज्ञा केंद्र के जरिए भी योजना के लिए आवेदन करने की सुविधा दी जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित है। किसान चाहें तो खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीडीसी ने बताया कि खरीफ के लिए दो फसलों को इस बीमा योजना के दायरे में रखा गया है। अगहनी धान और भदई मक्के की खेती करने वाले किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। डीडीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को किसानों को जागरूक करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत- प्रतिशत किसानों को बीमा योजना से अच्छादित करें। जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो ने बताया कि जिले में 68 हजार 334 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकर्स से सक्रिय एवं एनपीए हुए किसानों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया ताकि कोई भी किसान इस लाभ से वंचित नहीं रहें। उप विकास आयुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि वह सभी बैंकों से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयत्न करें। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंक के प्रबंधक/ प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

img 20240823 wa00341495161169831320042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!