Search

October 16, 2026 5:50 am

डीडीसी ने प्रखंड पदाधिकारी व कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

एस कुमार

महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में सोमवार को उप विकास आयुक्त मोहम्मद इश्तियाक अहमद संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। इस दौरान मनरेगा, आवास योजना, 15वां वित्त आयोग, कल्याण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, बाल विकास परियोजना एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा चलाए जा रहे। योजनाओं का बारी-बारी से समीक्षा किया। साथ ही जो भी योजना संचालित है, ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीडीपीओ सावित्री देवी, बीपीओ रिजवान फारुकी, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, प्रभारी डा. सुनील कुमार किस्कु के अलावे अन्य विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।

img 20240722 wa00356072356799380185241

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!