Search

July 17, 2026 3:55 pm

स्कूल के समीप आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित पोखर एवं स्कूल के समीप गुरुवार अहले सुबह एक आम के पेड़ से अधेड़ का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान कोलाजोड़ा निवासी 45 वर्षीय वकील हेंब्रम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पिछले काफी समय से अपने ससुराल दुर्गापुर में रह रहा था। सूचना मिलने पर नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनंत साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!