[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन को लेकर होने वाली नीलामी को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई अटकलें लगाई गई. सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम में जाने को लेकर हो रही थी. अब इन सभी बातों से पर्दा उठ गया है. सारी की सारी अटकलों पर विराम लगा गया है और हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस की टीम में जाने की खबरें अफवाह निकली.
गुजरात टाइटंस की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिताने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या नए सीजन में भी इसी टीम की तरफ से खेलने उतरेंगे. मुंबई इंडियंस की टीम के साथ उनको लेकर ट्रेड करने की खबरों पर विराम लग गया है. पिछले कुछ दिनों में इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही थी कि क्या हार्दिक अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने उतरेंगे या मौजूदा टीम गुजरात के साथ बने रहेंगे.
रविवार 26 नवंबर शाम आईपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी से पहले सभी टीमों के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आनी थी. हर टीम को लिए नीलामी से पहले अपनी टीम को फाइनल करने के लिए डेड लाइन तय की गई थी.
.
Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : November 26, 2023, 17:42 IST
[ad_2]
Source link










