Search

May 19, 2026 9:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोपीनाथपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज, जिला परिषद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

पाकुड़। प्रखंड अंतर्गत गंधाईपुर पंचायत के गोपीनाथपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि गंधाईपुर पंचायत की आबादी 7 हजार से अधिक है, लेकिन अब तक यहां उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण ग्रामीणों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पाकुड़ या पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती है। जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा की कमी को देखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सुविधा मिल सके। सिविल सर्जन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!