Search

September 5, 2026 9:43 pm

एसपी आवास पर चला डेंगू कंटेनर सर्वे, जलजमाव रोकने की अपील।

पाकुड़। डेंगू रोधी माह के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के आवास परिसर में कंटेनर सर्वे अभियान चलाया। टीम ने परिसर का निरीक्षण कर गमलों व अन्य पात्रों में सात दिन से अधिक समय से जमा पानी को हटाया, ताकि डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लार्वा को पनपने से रोका जा सके। एसपी अनुदीप सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने भी अभियान में भाग लेते हुए लोगों से घरों, आंगन, छत, कूलर, गमले, पुराने टायर सहित अन्य स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सप्ताह में कम से कम एक दिन ड्राई डे मनाकर जल पात्रों को खाली कर साफ करने और डेंगू की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की। अभियान में केटीएस राज किशोर प्रसाद, एमपीडब्ल्यू रंजन कर्मकार, राकेश कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!