Search

May 6, 2026 12:10 pm

डीईओ ने 174 विद्यालयों के प्रधान शिक्षक के वेतन पर लगाई रोक

बेहतर शिक्षा के लिए नियमित मूल्यांकन गतिविधि संचालन नहीं करने का मामला

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार ने बताया कि पाकुड़ जिले के विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के लिए नियमित मूल्यांकन परियोजना कार्यक्रम संचालित है। उन्होंने खेद प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालयों द्वारा इसका लिंक नहीं भरा जा रहा है। राज्य स्तर से प्राप्त प्रतिवेदन में अंकित किया गया है कि जिले के 174 विद्यालयों द्वारा तत्संबंधी लिंक नहीं भरा गया है। बेहतर शिक्षा के लिए नियमित मूल्यांकन परियोजना का क्रियान्वयन ही नहीं किया जा रहा है।राज्य परियोजना निदेशक द्वारा उपरोक्त स्थिति पर असंतोष प्रकट किया गया है। इसको लेकर डीईईओ ने निर्देशित किया है कि कार्यक्रम का मार्गदर्शिका के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराया जाय।तत्काल सूची के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक का वेतन/ मानदेय स्थगित रहेगा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!