Search

April 30, 2026 7:49 pm

झारखंड स्थापना दिवस पर उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रथ का शुभारंभ

जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है यह उत्सव, उपायुक्त मनीष कुमार।

पाकुड़, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पाकुड़ की ओर से जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह जनसंपर्क पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनभागीदारी, विकास और आत्मगौरव के संकल्प का प्रतीक है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचना आवश्यक है। जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पेंशन योजनाएं, कृषि एवं महिला सशक्तिकरण योजनाएं जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और दूसरों को भी प्रेरित करें। यह जागरूकता रथ 11 से 29 नवम्बर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा तथा आम जनता को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देगा। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस आत्मगौरव और एकता का प्रतीक है — यह हमें अपने राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। रथ रवानगी के दौरान सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी राजेश कुमार एवं भूषण कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!