सतनाम सिंह
समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग से संबंधित योजनाओं और उनके प्रगति से जुड़े कार्यों की समीक्षा। बैठक में तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक एवं डीप बोरिंग से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने योजना को धरातल पर उतारते हुए ससमय सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुचित एक्का आदि उपस्थित थे।






