Search

October 22, 2026 6:50 am

करोड़ों खर्च करने के बावजूद समुचित जल उपलब्ध नहीं करा पा रही है सोलर युक्त जल टंकी।

विभागीय लापरवाही के कारण भीषण गर्मी में पानी के लिए पानी – पानी हो रहे हैं आमलोग, विभाग मौन।

हाथी का दांत साबित हो रही है जल टंकी।

ग्रामीणों ने उपायुक्त को किया लिखित शिकायत।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया( पाकुड़) पेयजल एवं स्वछता विभाग से पाकुड़िया सदर पंचायत के हरिपुर , जोंका एवं पत्थरडंगा स्थित कुल 12 सोलर युक्त जल टंकियों का निर्माण करोड़ों रुपये खर्च कर किया गया है जिसमें सभी सोलर युक्त जल टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, के बावजूद उक्त निर्मित जल टंकियों से हर घर जल की आपूर्ति बहुत ही धीमि गति से होती देखी जा रही है । बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए इसी निमित्त हरिपुर गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ साईमन मरांडी को उपायुक्त के नाम आवेदन पत्र दिया है । ग्रामीणों का कहना है कि ठीकेदार के द्वारा टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण तो कर दिया गया है लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी जोंका एवं हरिपुर स्थित टंकियों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है । हरिपुर के ग्रामीण ने बताया कि इधर पानी की सप्लाई नहीं होती है यहां टंकी बंद पड़ा है । यहां अनेक परिवारों को जल आपूर्ति नहीं हो पाती है । जोंका गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नवनिर्मित टंकी का निर्माण लगभग एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान विभाग द्वारा नहीं किया गया है । हालांकि ग्रामीनों ने बताया कि यहां टंकी जब से बना है हमलोगों को पानी नहीं मिल पाया है । पानी की आपूर्ति के लिए कुछ घरों के अलावा कई घरों में तो पाइप कनेक्शन भी नहीं किया गया है । ग्रामीणों का मानना है इतनी सरकारी राशि खर्च के बावजूद यदि पानी की आपूर्ति सभी घरों में नहीं हो पा रही है । विभाग को भीषण गर्मी को देखते हुए इसकी स्थलीय निरीक्षण कर जल आपूर्ति को ठीक किया जाना चाहिए पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने बताया कि सरकार द्वारा चलाया गया यह योजना बहुत ही अच्छा है लेकिन संवेदक एवं विभाग की लापरवाही के कारण योजना का लाभ गरीबों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही है । ऐसे योजनाओं की जांच उपायुक्त महोदय से कराने की मांग करूंगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!